सर्द हवाओं ने दिनभर बढ़ाई मुश्किलें, बाजारों में रहा सन्नाटा

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में सर्द हवाओं के बीच कोहरे का कोहराम अभी जारी है, जिससे हाईवे से सम्पर्क मार्गों तक वाहनों की गति को ब्रेक लगने के साथ लोगों में ठंड का बरकरार जारी है। जनपद में भी बीते एक सप्ताह से रूक-रूक कर हुई बारिश के साथ ही सर्द हवाओं व शीत लहर का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पूरे जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त सा बना हुआ है। इन्हीं हालातों के बीच शनिवार सुबह से दोपहर तक भी समूचा शहर और नेशनल हाईवे कोहरे की घनी चादर में लिपटा मिला। ऐसे में सड़कों पर बिना हेड लाइट वाहन चलाना मुश्किल हो गया। वहीं पूरे दिन तमाम घरों व प्रतिष्ठानों पर लोगों ने अंगीठी और हीटर जलाकर कड़ाके की ठंड से इस बीच में अपना बचाव करने के सभी प्रयास जारी रखें।
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में अभी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है, जिससे जनपद मुजफ्फरनगर भी अछूता नहीं है। कई दिनों से जारी सर्दी के प्रकोप के बीच शनिवार को नगरीय क्षेत्र के साथ समूचे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप अपने यौवन पर दिखाई दिया। सर्द हवाओं के साथ ऐसे में नगर मुख्यालय के साथ जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे से अन्य संपर्क मार्गों तक हर ओर सिर्फ और सिर्फ घना कोहरा देखने को मिला। इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई। घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर देखने को मिला और तमाम दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखें। कहना गलत न होगा कि जिले में शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हंै। मौसम विभाग ने घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी है। इस बीच घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिला। रोडवेज बसों में भी सफर करना भी मुश्किल सा हो गया। शीतलहर के चलते जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त सा रहा, वहीं इसका प्रभाव सीधे लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। धूप न निकलने से लोगों की कंपकंपी बंद नहीं हो रही है। कहना गलत न होगा कि जनवरी की शुरूआत से ही सर्दी वेस्ट यूपी में सितम ढहा रही है। ऐसे में लोगों को घरों से ठंड नहीं निकलने दे रही। अधिकांश समय हीटर व अलाव के सहारे समय व्यतीत करने को विवश हैं और बहुत जरूरी कामों से ही घरों से निकल रहे हैं। इसका असर सभी बाजारों पर पड़ रहा है। हर समय ग्राहकों से गुलजार रहने वाले अधिकांश बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहता है। मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी आने वाले दिनों में सर्दी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरा और बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal