मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज जनपद के विकास खण्ड सदर के ग्राम रई निवासी कृषक विक्रान्त शर्मा पुत्र अनिरूद्ध शर्मा को कलेक्ट्रेट कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम उमेश मिश्रा ने कृषक का उत्साह वर्धन करते हुए सुझाव दिया कि वह कम-कम से 100 कृषकों को भविष्य में प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करें, ताकि आने वाले दिनों में जनपद में खेती उद्योग का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सके।
किसान विक्रान्त शर्मा ने बीते दो वर्षों से जनपद में प्राकृतिक खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट का कार्य किया जा रहा है। विक्रान्त शर्मा प्रतिवर्ष 350 कुंतल गन्ना, 25 कुंतल सरसों, 06 कुंतल मसूर, 22 कुंतल गेहूं एवं 300 कुंतल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे इन्हें लगभग 4 लाख रुपए का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त किसान विक्रान्त शर्मा एक एकड़ में नीबू की बागवानी की जा रही है, जिससे इनको लगभग 60 हजार रुपए प्रतिवर्ष का लाभ प्राप्त हो रहा है।

डीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को डीएस पब्लिक स्कूल में देश की स्वतंत्रता के 80वे महापर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए पूरी आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप






