नई कलेक्ट्रेट बनाने की शुरू हुई जिले में कवायद, भूमि की तलाश शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की अंग्रेजी जमाने की कलेक्ट्रेट के स्थान परिवर्तन के साथ शहर में जाम की समस्या के निदान की दिशा में शुरू कवायदों के बीच डीएम ने अधीनस्थों के साथ नेशनल हाईवे पर छपार के निकट सरकारी भूमि का गुरूवार को निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट को नये कलेवर में लाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया गया है। हालांकि अभी तलाशी गई भूमि अंतिम फैसला नहीं है, पर आने वाले दिनों में शहरी क्षेत्र में वाहनों के दबाव के साथ बढ़ती जनसंख्या के बीच कलेक्ट्रेट में सुधार की कवायद तेज हो गई है। करीब एक वर्ष पूर्व मिले इस लैंड बैंक पर नई कलेक्ट्रेट निर्माण के लिए जो कवायद ठण्डे बस्ते में चली गई थी, उसे डीएम उमेश मिश्रा ने सर्द मौसम में नई गरमाहट प्रदान करने का काम किया है।

गुरूवार को इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ सिसौना-छपार हाईवे की लैंड बैंक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पर नई कलेक्ट्रेट की संभावनाओं को तलाशने के साथ ही एडीएम प्रशासन को इस संबंध में प्रस्ताव देने को कहा, ताकि उसे शासन में भेजकर नई कलेक्ट्रेट निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यहां पर मिले सरकारी लैंड बैंक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि छपार क्षेत्र में मिले करीब 7 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर नई कलेक्ट्रेट बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां जीएसटी कार्यालय का निर्माण कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि पूर्व में तत्कालीन एसडीएम सदर से रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। यहां पर कलेक्ट्रेट को विकसित करने के लिए लैंड बैंक मिला है। डीएम ने हालांकि इसके अलावा अन्य आधा दर्जन विकल्प खुले रखते हुए उन पर काम किए जाने की बात की है।
बता दें कि मुजफ्फरनगर को साल 1826 में ईस्ट इंडिया कंपनी शासन द्वारा राजस्व जिला घोषित किया था। इसके साथ ही वर्तमान कोर्ट रोड पर कलेक्ट्रेट स्थापना करते हुए यहां पर अंग्रेजी हुकूमत का पहला कलेक्टर नियुक्त किया था, तभी से यहां कलेक्ट्रेट का वजूद बना हुआ है। करीब 198 साल का इतिहास यह कलेक्ट्रेट अपने आप में समेटे हुए हैं। पिछले दिनों इसी कलेक्ट्रेट में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया। नक्शा भी बना लिया गया, लेकिन बाद मे इसे यहां से स्थानांतरित कराने की कवायद की गई। इसी कड़ी में एडीएम प्रशासन ने सितम्बर माह 2023 में जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे हाईवे के आसपास लैंड बैंक की तलाश की। इसमें छपार दिल्ली देहरादून हाईवे पर उन्हें बड़ा लैंड बैंक मिला। इसी बीच कलेक्ट्रेट में अंग्रेजी काल का डीएम दफ्तर ढह गया। अब फिर नई कलेक्ट्रेट को शहर से बाहर छपार ले जाने की कवायद ने नई गरमाहट पैदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal