सूर्यदेव के दिखाई देने से रविवार को लोगों को मिली बड़ी राहत

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ जनपद में जारी शीतलहर का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से जारी सर्दी के साथ बढ़ते कोहरे ने जहां एक ओर वाहनों की तेज रफ्तार को ब्रेक लगा दिए हैं, वहीं रात्रि में दृश्यता के कम होने के कारण वाहनों को रेंगने के लिए विवश कर दिया। बीते दिनों हुई पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में कोल्ड-डे को गति दी है। इन्हीं हालातों के बीच जिले में घने कोहरे के प्रकोप के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 8.2 दर्ज किया गया है। हालांकि बीती रात में गलन प्रतिशत भी 0.5 प्रतिशत बढ़ने से राहत की सांस ली है। इस बीच 12 से 17 किमी प्रति घंटा की गति से चली हवाओं ने लोगों को धूप में दीवार की ओट में छिपने को विवश किए रखा। उधर, दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ गलन बढ़ने की संभावना के बीच जिले के चिकित्सकों ने बच्चे व बुर्जुगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी व तेजी से गिरते तापमान के बीच दिल्ली-एनसीआर के साथ जनपद में हवा का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि रविवार को दिन में सूर्यदेव के दर्शनों से दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। ऐसे में बाजारों से घरों तक हर ओर दुकानदार और आमजन धूप का आनन्द लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में हालांकि अभी राहत के आसार नहीं जताए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सरकार की सख्ती के चलते नगरीय क्षेत्र में 30 से अधिक स्थानों पर लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई हैं। वेस्ट यूपी में जारी कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक के बाधित रहने से अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही प्राइवेट बस संचालन भी प्रभावित हो रहा है। हाईवे से संपर्क मार्गों तक जारी कोहरें के कारण मालवाहक वाहनों की गति भी प्रभावित है, जिसके अगले कई दिनों जारी रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। रविवार को दिन में सूर्यदेव के आकाश में चमकने से गृहणियों को काफी सहायता देने का काम किया। इस बीच महिलाओं ने अपने कपड़ों के साथ जरुरी सामान को धूप में रखने के साथ कुछ देर स्वयं भी राहत महसूस की। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश से ठंडक बढ़ने की एक संभावना बनी हुई है। जनपद में सोमवार को भी आसमान में कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई