मुजफ्फरनगर। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं की व्यवस्तताओं के चलते सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से इस बीच न्यायालयों में कामकाज न किए जाने की जानकारी दी है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवं सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2025 के चुनाव हेतु चुनाव प्रक्रिया में अधिक व्यस्त रहेंगे। इस कारण न्यायालयों में दोनों बार संघ के अधिवक्ता समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
आगामी 7 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन के होने वाले मतदान के लिए इस बार अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावनाएं हैं, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद पर 4, उपाध्यक्ष दो पदों पर 5 दिग्गज मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद पर 9, कोषाध्यक्ष पद पर चार, वरिष्ठ सदस्यों के छह पदों पर 8 और सामान्य सदस्य के 6 पदों पर कुल 21 प्रत्याशियों ने ताल ठोक रखी है। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है, जिसमें अपने पक्ष में मतदाताओं को लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप






