राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन 14 को करेगी रेलवे रोड पर हनुमान चालीसा पाठ

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की एक बैठक राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति खसरा नं. 930 को गृह मंत्रालय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक द्वारा शत्रु संपत्ति घोषित करने पर भी जिला प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में न लिए जाने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिदनुमा ढांचे खसरा नं. 930 को शत्रु संपत्ति घोषित करने की संगठन की बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि परंतु गृह मंत्रालय अभिरक्षक विभाग द्वारा प्रशासन को स्पष्ट आदेश के बावजूद शत्रु संपत्ति को प्रशासन द्वारा अब तक अपने कब्जे में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पता नहीं किस दबाव में जिला प्रशासन ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। कई माह बीतने के बाद भी जिला प्रशासन भू-माफियाओं से शत्रु संपत्ति को अपने कब्जे में लेने में असमर्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन प्रशासन से मांग करता है जिला प्रशासन इन इस्लामिक जिहादी एवं भू-माफियाओं से शत्रु संपत्ति को तुरंत अपने कब्जे में लें, जिसमें हिंदू शक्ति संगठन प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र जिला प्रशासन द्वारा इस संपत्ति को अपने कब्जे में नहीं लिया तो विवश होकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए आगामी 14 जनवरी मंगलवार को शत्रु संपत्ति के सामने श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के हिंदू वीरों से आह्वान किया कि वे एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हिंदू जनता से संपर्क करें। इस दौरान सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला एवं संगठन मंत्री प्रवीण जैन ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि 14 जनवरी को अत्यधिक कार्यकर्ताओं के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ शत्रु संपत्ति के सामने किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार गर्ग, सोनू महेश्वरी, संजीव शर्मा, संजय गोस्वामी, प्रमोद वर्मा, संजय ठाकुर, सीमा ठाकुर, संजीव मलिक, श्याम वर्मा, अरुण वर्मा, सुंदर सैनी, सचिन वर्मा, प्रदीप कुमार, अंकित पाल एवं राजू पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal