महिला उत्पीड़न मामालों को गंभीरता से लें अधिकारी: सपना

Share :

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने निरीक्षण भवन में पहुंच अधिकारियों को योगी सरकार की पहल पर शुरू की गई योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ महिला उत्पीड़न मामलों में प्राथमिकता के आधार पर काम करने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप बुधवार को मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंची, जहां पर उनका जनपद आगमन के समय नगर मजिस्टेÑट विकास कश्यप, डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा यादव, सीओ रामाशीष यादव, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा, सूचना अधिकारी नर सिंह, सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय, डिप्टी जेलर दीपक सिंह, महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ से निरीक्षक रेनू सक्सेना, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ सुमन लता, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, ज्योति यादव, डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा पुष्प एवं लाइव प्लांट भेंट करते हुए स्वागत किया गया।
राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तीन लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। इसके बाद उन्होंने जन सुनवाई की, जहां 28 महिलाओं द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिनके संबंध में उनकी समस्याएं विस्तार पूर्वक सुनकर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित विभागों को एक सप्ताह में कार्यवाही के निर्देश दिए। इन प्रार्थना पत्रों में 4 प्रार्थना पत्र पीडी डूडा, 02 प्रार्थना पत्र तालाब व अन्य 22 मामले में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शादी अनुदान इत्यादि से संबंधित रहे। जन सुनवाई के बाद आयोग सदस्य ने कारागार का निरीक्षण करते हुए महिला बैरक में निरूद्व महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। जिला कारागार में महिला बैरक में 62 महिलाएं निरूद्ध हंै, जिसमें 14 महिलाएं विधवा है, जिनके संबंध में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभान्वित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस बीच उन्होंने जिला कारागार में निर्मित पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, रेडियो एसडी 90.8 एफएम कक्ष का भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal