मिशन प्रेरणा फेस-2 निपुण भारत को लेकर समीक्षा बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में मिशन प्रेरणा फेस-2 निपुण भारत के अंतर्गत आहूत जिला अनुश्रवण समिति एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जरुरी दिशा निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के निर्देशों के बीच जनपद में आयोजित होने वाली निपुण एसेसमेंट परीक्षा के साथ आगामी 4 दिसंबर को होने वाली परख परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अनुश्रवण समिति एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, सभी एमडीएम और एसआरजी मौजूद रहे।
डीएम उमेश मिश्र ने बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभागीय कार्यक्रम एवं योजनाओं व जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के किए मासिक निरीक्षण की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आॅपरेशन कायाकल्प के तहत असंतृप्त पैरा मीटर की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अव्यवस्थित परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत अवस्थापना सुविधा के तहत टायलिंग आॅन क्लास रूम, फर्नीचर और बाउंड्रीवॉल निर्माण आदि कार्य में सामंजस्य स्थापित करते हुए एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि 5 दिवस में समस्त पेंडेंसी समाप्त करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं और जर्जर भवनों का मूल्यांकन करते हुए नीलामी प्रक्रिया व ध्वस्तीकरण कराने की पहल करें। वहीं नीलामी हुए जर्जर भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण करा दिया जाए। कार्य को प्राथमिकता प्रदान की जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षय नहीं होगी। जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन शिफ्टिंग की समीक्षा कर बीएसए को निर्देश दिए कि इस संबंध में विद्युत विभाग से भी एस्टीमेट ले लिया जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि वे एक बार स्वयं देख लें, कि भवन, कमरे ठीक स्थिति में हैं, उनमें सभी दरवाजे, खिड़की के कुंडे ठीक प्रकार से लगे हैं, कहीं कोई गड़बड़ पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित के वेतन से कटौती की जाएगी। बीएसए द्वारा ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कराकर उनकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां बिजली खंभे लोहे के लगे हैं, चेंज करा लें या उन पर सुरक्षा दृष्टि से 5 फीट ऊंचाई तक पॉलीथिन बंधवा दी जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स सदस्यों को निर्देशित किया कि अपने निरीक्षण में विद्यालय की भौतिक स्थिति, शैक्षिक स्तर के अतिरिक्त बच्चों की उपस्थिति पर फोकस करते हुए विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षक स्कूल समय के बाद अनुपस्थित बच्चों के घर जाएं और उनके माता-पिता एवं अभिभावकों को जागरुक करते हुए उन्हें बच्चों के भविष्य के विषय में समझाएं।
सीडीओ ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों मे अध्यनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को एमडीएम के अंतर्गत खाना उपलब्ध कराया जाए। इन केंद्रों का कोई बच्चा खाना खाने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास खंडवार अच्छा व सराहनीय कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित करायें तथा कार्य न करने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal