भाकियू ने कलेक्ट्रेट को घेर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी जिला मुख्यालय स्तर के आंदोलन की कड़ी में मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में संपन्न धरने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत स्वयं मौजूद रहे। इससे पूर्व भाकियू कार्यकर्ता महावीर चौक कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता और किसान काफिले के रूप में जिला कलेक्ट्रेट कंपाउंड में पहुंचे और वहां एक पंचायत का आयोजन किया।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मैदान में भाकियू के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए राष्टÑीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों की हमेशा अनदेखी की जाती है, वहीं कुछ विभाग ऐसे हैं जो किसानों पर अनावश्यक दबाव बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली विभाग वास्तव में किसानों का शोषण कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाकियू किसानों का एक समुद्र रूपी संगठन है, जो किसानों के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने शासन प्रशासन को चेताते हुए कहा कि किसानों के गन्ने का अविलंब भुगतान और गन्ने का उचित मूल्य किसान को मिलना चाहिए। बिजली विभाग को उन्होंने चेताया कि किसानों के शोषण कार्य शैली बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। किसान संगठन से आए कुछ कार्यकर्ताओं को यूनियन में शामिल करते हुए चौधरी टिकैत ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता शामिल हुए उन सभी का स्वागत है और सभी मिलकर कार्य करें।
जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कार्यक्रम में आए सभी किसानों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिला बाबा टिकैत का है यहां अधिकारियों को किसानों के साथ में सम्मानपूर्ण तरीके से व्यवहार करना पड़ेगा और उनकी हर समस्या का समाधान करना पड़ेगा अन्यथा अफसर आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें। पंचायत की अध्यक्षता सरदार वीर सिंह व संचालन चौ. शक्ति सिंह ने किया। पंचायत में मुख्य रूप से ओमपाल मलिक, धीरज लाठियान, ओमप्रकाश शर्मा, चौ. सत्येंद्र बालियान, जहीर फारूखी प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, योगेश शर्मा, श्याम पाल चेयरमैन, स. गुरमेल सिंह बाजवा, सत्येंद्र पुंडीर, बलराम सिंह, सोनिया सैनी आदि ने मुख्य रूप से वक्तव्य रखा। इस दौरान मुख्य रूप से गुलशन चौधरी, योगेश बालियान, सत्येंद्र चौहान, जितेंद्र बालियान, मानसिंह मलिक, पवन त्यागी, विकास चौधरी, देव अहलावत, ललित त्यागी, संजीव पंवार, प्रमोद अहलावत, बिट्टू ठाकुर, अमित जड़ौदा, अंकित राठी, प्रवेंद्र ढाका, सत्येन्द्र सैनी, मोनू ठाकुर, नितिन राठी, एहसान, जोगेन्द्र, उदय सिरोही, सतीश, रणधोल राठी, प्रदीप शर्मा, बूटा सिंह, नितिन राठी, अमरजीत सिंह, जयवीर सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal