पालिका के एमआरएफ सेंटर पर मशीनरी सैक्शन तैयार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में कूड़े के लगे अंबार और पालिका प्रशासन की फजीहतों का कारण बने कूड़े से नगरपालिका परिषद् कमाई की ओर अब आगे बढ़ती दिख रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में शहर में एमआरएफ सेंटर को संचालित करने के लिए इंतजार खत्म होने जा रहा है। एक सप्ताह में पालिका शहर के दस वार्डों से निकलने वाला कूड़ा तकनीकी आधार पर निस्तारित कर उससे अपनी आय बढ़ाने का काम करने लगेगी। इसके लिए एक एमआरएफ सेंटर में मशीनरी सैक्शन को तैयार कर लिया गया है। जल्द यहां मशीनों की टेस्टिंग के बाद कूड़ा पहुंचने लगेगा। साथ ही 2 अन्य एमआरएफ सेंटरों पर मशीनरी सैक्शन स्थापित कराने के लिए मशीनों की खरीद का प्रस्ताव एसबीएम की क्रय समिति को पालिका द्वारा भिजवाया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी शहरों में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को वार्डों से निकलने वाले सोलिड वेस्ट सेगरीगेशन के लिए एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराने की व्यवस्था की है। इसमें पालिका को स्वच्छ भारत मिशन में 5 एमआरएफ सेंटर का निर्माण के लिए बजट आवंटित हुआ। पालिका द्वारा रुड़की रोड पर एक एमआरएफ सेंटर तैयार कराया गया। इसके बाद पालिका द्वारा रुड़की रोड पर दूसरा और बीबीपुर गांव के पास तीसरा एमआरएफ सेंटर निर्मित कराया गया है। दो एमआरएफ सेंटर के निर्माण में देरी की वजह भूमि उपलब्ध नहीं होना बताया है। एक एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए शासन से करीब 34 लाख रुपये का बजट दिया गया। रुड़की रोड पर तैयार एमआरएफ सेंटर मशीनों की खरीद लटकने के कारण शुरू नहीं हो पाया, पर अब इसके लिए बना इंतजार खत्म हो रहा है और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड में पहला एमआरएफ सेंटर एक सप्ताह में शुरू होने जा रहा है। इस सेंटर पर सोलिड वेस्ट के सेगरीगेशन के लिए चार मशीनों को लगवाया है। दो दिन में मशीनरी सैक्शन पूरी तरह से तैयार हो जायेगा और इसके बाद मशीनों की टेस्टिंग के बाद सोलिड वेस्ट सेगरीकेशन वर्क की तैयारी पालिका ने शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हम सभी एमआरएफ सेंटर को शुरू कराने जा रहे हैं। जिन दो सेंटरों का निर्माण लटका है, वहां कार्य शुरू किया जायेगा। रुड़की रोड पर एमआरएफ सेंटर क्षेत्र को कूड़ामुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पांच एमआरएफ सेंटरों का निर्माण होना है, जिनमें से 3 का निर्माण कराया जा चुका है और 1 सेंटर में मशीनरी सैक्शन तैयार हो रहा है। अगले 1 सप्ताह में यहां पर हम सोलिड वेस्ट का सेगरीगेशन शुरू करा पायेंगे। रुड़की रोड पर एमआरएफ सेंटर में 16 लाख 97 हजार 600 रुपये कीमत की 4 मशीनों को कम्पनी द्वारा लगवाया गया है। इसके अलावा दो अन्य एमआरएफ सेंटरों पर 80 प्रतिशत सिविल वर्क पूर्ण हो जाने के बाद वहां पर मशीनरी सैक्शन स्थापित कराने के लिए मशीनों की खरीद अनुमति के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली एसबीएम की क्रय समिति को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जैम पोर्टल के माध्यम से निविदा आमंत्रित करने की तैयारी है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि रुड़की रोड के एक एमआरएफ सेंटर पर मशीनों को लगाया गया है। यहां वार्ड संख्या 15, 21, 23, 25 सहित दस वार्डों से निकलने वाला करीब 20 टन कूड़ा प्रतिदिन लाया जायेगा, जिसे मशीनों के माध्यम से पृथक करते हुए निस्तारित किया जायेगा। शहर के 55 वार्डों के लिए पांच सेंटरों का निर्माण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal