एआईटूसी ने नहीं दिया वेतन, सफाईकर्मियों ने किया चक्का जाम

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पूर्व में पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसीलिटी प्रा. लि. के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अनुबंध का पालन नहीं होने से कंपनी पहले ही पालिका की जांच के रडार पर है, ऐसे में कंपनी पर कर्मचारियों को वेतन न देने के आरोपों के बीच विरोध जारी है। इन्हीं विरोधों के बीच मंगलवार को एक बार फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए कंपनी में लगे करीब 300 कर्मियों ने कूड़ा वाहनों का चक्का जाम करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने कंपनी के भोपा रोड स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बीते दो माह का वेतन कंपनी नहीं दे पा रही है। उधर, कंपनी अफसरों का कहना है कि पालिका से भुगतान न होने के कारण कर्मियों का वेतन रूका है।
मंगलवार को इन्हीं हालातों के बीच दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी के प्राइमरी सैक्शन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य करने वाले वाहन चालक, सुपरवाइजर, सफाई कर्मी भोपा रोड स्थित कंपनी दफ्तर पर पहुंचे और दो माह का वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने कूड़ा वाहनों का चक्का जाम कर दिया और वेतन दिए जाने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी। कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह के समक्ष कर्मियों ने रोष व्यक्त करते हुए वेतन की मांग की, लेकिन वे मोबाइल फोन बंद कर वहां से गायब हो गये।

इन्होंने कहा-
कंपनी सेकेंडरी प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर पालिका से बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन लम्बित हो रहा है। अक्टूबर व नवम्बर माह का वेतन प्राइमरी सैक्शन के करीब 300 कर्मियों को नहीं मिल पाया है। जबकि सेकेंडरी प्वाइंट के डलावघरों पर कार्य करने वाले कर्मियों को कंपनी ने वेतन का भुगतान किया है, वहां पर कार्य जारी है। उन्होेंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन से बात की गई है। पालिका ने 25 नवम्बर तक भुगतान का भरोसा दिलाया था, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal