साइबर ठगी की शिकायत महिला के पुलिस ने वापस कराये 5.25 लाख रुपये

Share :

मुजफ्फरनगर। लगातार जागरुकता के बावजूद भी लोग साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी कमाई को गंवाने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने एक महिला को अपने चंगुल में फंसाकर उसके बैंक खाते से मोटी रकम उड़ा ली। रकम साफ होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगों पर अंकुश लगाते हुए महिला के 5.25 लाख रुपये वापस कराने में सफलता अर्जित की।
जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना जानसठ द्वारा एक पीड़ित महिला के साथ साइबर फ्रॉड कर उसके बैंक खाते से निकाले गये 5,25,000 रुपये उनके खातें में वापस कराये गये। एसपी देहात ने बताया कि थाना जानसठ पुलिस को मौहल्ला हुसैनपुरा कस्बा व थाना जानसठ निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ 5,25,000 रूपये की साइबर ठगी कर ली गई है। इसके सम्बन्ध में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई। साइबर हेल्प डेस्क थाना जानसठ द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया। गुरूवार को पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशी 5,25,000 पीड़ित महिला के बैंक खाते में वापस कराये गये। अपना खोया पैसा वापस पाने पर महिला ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। एसपी देहात ने अपील करते हुए कहा कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड या किसी भी प्रकार से धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल के नम्बर 9454401617 या निकटतम थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal