शुरू हुई नवीन मंडी स्थल पर मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर बीते 20 नवम्बर को छुटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुए उप चुनाव की शनिवार में सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन की ओर से नवीन मंडी स्थल पर बनाए मतगणना केन्द्र पर उक्त मतगणना को संपन्न कराने के लिए कुल 15 टेबल लगाई गई हैं। इनमें जहां एक ओर 12 टेबिल ईवीएम वोटों की और दो अन्य टेबिलों पर पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती होगी। इसके साथ ही मतगणना के लिए हर टेबिल पर चार-चार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। एक टेबिल रिटर्निंग अधिकारी की होगी। शनिवार को सुबह आठ बजे से मीरांपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू करने के लिए इस बीच 68 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इसी के साथ यहां भाजपा-रालोद, सपा, बसपा, आसपा व एआईएमआईएम समेत 11 प्रत्याशियों के भाग्य का इस बीच फैसला हो जाएगा। इसके साथ मीरांपुर को अपना विधायक भी मिल जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ऐसे में प्रत्याशियों के एजेंटों को ही मतगणना हॉल में ्रप्रवेश मिलेगा।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हुए मतदान के बाद जिला प्रशासन ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में डीएम उमेश मिश्रा समेत अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया और मतगणना स्थल पर लगाई गई टेबिल पर मतगणना से जुड़ी समस्या व अन्य उपायों को देखते हुए अंतिम रूप दिया गया। यहां शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए कुल 15 टेबिल लगाई गई है। इनमें एक टेबिल रिटर्निंग अधिकारी की होगी। इस दौरान मतगणना में कैंप लगाकर आयोग से भेजे चुनाव प्रेक्षक, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को नवीन मंडी में होने वाली मतगणना के बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्येक टेबिल पर चार-चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ रिजर्व में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3 जोन के जोनल मजिस्ट्रेट और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत भारी सुख्या में पुलिस बन तैनात रहेंगे। मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से दिए निर्देशों के बीच सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने एजेंट बना लिए हैं। हरेक टेबिल पर इन वोटों की गिनती के दौरान प्रत्याशी के एजेंट खड़े मिलेंगे। वहीं बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
बता दें, मीरांपुर विस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3.24 लाख है। इनमें 1,71,912 लाख पुरुष,1,52,644 लाख महिला मतदाता और 15 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। गत 20 नवंबर को उपचुनाव में एक लाख 85 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal