यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर अब तक प्राप्त हुई 50 आपत्ति

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जिला मुख्यालय से ले कर प्रयागराज तक जारी है। बोर्ड से जनपद में निर्धारित हुए 71 परीक्षा केंद्रों में 50 आपत्तियां दर्ज हुई हैं, जो अधिकारियों के सामने चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। इन आपत्तियों में जहां वित्तविहीन स्कूलों में बनाए केंद्रों को लेकर 90 प्रतिशत प्रधानाचार्यों ने केंद्र नहीं बनाने के लिए आपत्ति दी है। वहीं, 12 राजकीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने से संबंधित मानक पूरे ही नहीं हैं। फरवरी के अंत में या फिर मार्च में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू होने की संभावनाएं हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को केंद्र बनाने की प्रक्रिया के तहत कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड ने जनपद से 71 विद्यालयों को चयनित कर परीक्षा केंद्र बनाए, जिसमें 14 नवंबर तक ही 50 आपत्तियां आ गई, इसमें वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने डीआइओएस कार्यालय में आपत्ति लगाते हुए अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर रखने की गुहार के साथ ही मानक पूरे नहीं होने की जानकारी दी। वहीं राजकीय विद्यालयों पर भी आपत्तियां लगी। जनपद में 16 राजकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया गया, जिसमें मात्र शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, सिसौली राजकीय कॉलेज, भैंसी व गढ़ी शेखावत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ही केंद्र बनाने के लिए सक्षम है। इसके अलावा 12 राजकीय विद्यालय अंदर के क्षेत्रों में स्थित होने और सुविधाएं न होने के चलते बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची से बाहर किए जाएंगे। अब इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 30 नवंबर तक अंतिम सूची तैयार होगी।

इन्होंने कहा।
डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 16 राजकीय, 45 अशासकीय,10 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था, दर्ज कराई आपत्तियों में 50 आपत्ति वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal