भाजपा सरकार को सता रहा उप चुनाव में हार का डर: रूद्रसैन

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विस उपचुनाव में आचार संहिता उल्लघंन के मामले में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ भोपा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने से सपाईयों में उबाल सा आ गया है। पुलिस की कार्रवाई से पनपे आक्रोश के बीच मीडिया से रूबरू होते हुए सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाते हुए उक्त कार्रवाई की शिकायत निर्वाचन आयोग से लेकर चुनाव प्रेक्षक, प्रमुख सचिव गृह के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी से भी की है। इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मुकदमा वापस लेने की मांग की।
सपा कार्यालय में बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौ. रूद्रसेन, सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड., पूर्व विधायक योगेश वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, ईलम सिंह गुर्जर एवं राकेश शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान राष्टÑीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, जहां कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उपचुनाव में हार की आशंकाओं से बौखलाए हुए सपाईयों पर उत्पीड़न की उक्त कार्यवाही की जा रही है। प्रमोद त्यागी ने कहा कि चुनाव संहिता उल्लघंन मामले में भोपा थाने में तैनात उपनिरीक्षक जोगेन्द्र पाल सिंह ने कार संख्या यूपी 12 बीक्यू 0829 को सीज कर दिया लेकिन जब कार में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा मौजूद ही नहीं है, फिर कैसे प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है? उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा और पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकाारियों से मुकदमा खत्म करने एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान राजकुमार यादव, सतेन्द्र सैनी, विनय पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई