विद्युत विभाग की छापेमारी से मचा हाईवे पर हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम की ओर से चलाए छापामार अभियान में 72 ढाबों के साथ 30 घरों में छापेमारी की गई। इस दौरान ढाबे, मकान समेत करीब 15 स्थानों पर विभागीय टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत अधिकारियों ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हंै।
मुजफ्फरनगर जनपद में योगी सरकार से मिले निर्देशों के बीच राजस्व वसूली और बिजली चोरी के ग्राफ को बढ़ाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच बड़े स्तर पर बिजली विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अधीक्षण अभियंता से लेकर एक्सईएन, एसडीओ और जेई आदि की ड्यूटी धरातल पर कुछ कर दिखाने में लगी हुई है। ऐसे में विद्युत विभाग के सभी अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ शहरी क्षेत्र के साथ हाईवे पर स्थित ढाबों पर चैकिंग कर रहे है। एक्सईएन डीसी शर्मा के अनुसार जानसठ रोड से रामपुर तिराहे तक ढाबों की चैकिंग देर रात्रि तक की गई। इस बीच एक ढाबे में बिजली चोरी मिली है। वहीं दूसरे ढाबे पर करीब डेढ़ वर्ष से बकाया बिल मिला। उधर अन्य टीमों के द्वारा की गई चैकिंग में तीन ढाबों पर मीटर में रीडिंग स्टोर पायी गई। वहीं 4 ढाबों पर अन्य अनियमितता पायी गई है। कुछ ढाबों पर अधिक लोड मिला, जिसे मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बढ़ाया गया। इसके अलावा शामली रोड, पचेंडा रोड और जानसठ रोड आदि क्षेत्र में 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। उक्त सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal