सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में तारक सेवा संस्था, वैदिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला, पुस्तक लोकार्पण एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण, शोध एवं नवाचार, अध्यात्म एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सहयोग के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवं निखिल प्रकाशन समूह आगरा द्वारा भाषा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान, समाज के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रेरणादायक प्रयासों को देखते हुए उन्हें हिंदी सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया। नेहा जोशी शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सेवा भारती के जिला शिक्षा आयाम प्रमुख के रूप में भी वे शिक्षा एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यों में योगदान दे रही हैं। उनके द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय एवं सामाजिक स्तर पर मिली यह मान्यता उनके कार्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

जीएसटी बकाया जमा न करने पर फैक्ट्री बंद, राज्य कर विभाग की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जीएसटी की बकाया मांग जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका तथा राज्य कर अधिकारी शशांक शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एक बकायेदार व्यापारी की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal