मिथलेश समेत अंतिम दिन भरे गए 17 पर्चे, मैदान में उतरे 34 प्रत्याशी, किए 42 नामांकन

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में लम्बे इंतजार के बाद राजग गठबंधन से घोषित हुई रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। इस बीच मिथलेश पाल का नामांकन पत्र भरवाने के लिए भाजपा-रालोद के दिग्गज नेताओं ने एक मंच पर पहुंच एकजुटता दिखाई। वहीं उनका नामांकन पत्र जमा कराने को योगी सरकार के 2 मंत्री व दोनों जिलाध्यक्षों संग बिजनौर सांसद ने दाखिल कराकर गठबंधन एकजुटता और प्रत्याशी के लिए एक राय होने का संदेश जनता में दिया। वहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने नामांकन के तीन सेट दाखिल करते हुए राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी ओर से हर तरह से तैयार होने के इस बीच संकेत दिए। मिथलेश पाल के साथ शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन कक्ष में 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव को रोचक बना दिया है। मीरांपुर में अब 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। 30 अक्टूबर में इस चुनावी जंग की पूरी तस्वीर साफ हो जायेगी। अंतिम दिन सपा की प्रत्याशी ने 3 ओर नामांकन पत्र जमा कर अपनी चिंताओं को इस बीच व्यक्त किया कि कहीं न कहीं विपक्ष में नामांकन खारिज होने का भय व्याप्त है।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को काम पूर्ण हो गया। अंतिम दिन इस राजनीतिक समर में उतरने को लालायित उक्त दावेदारों की भारी भीड़ कचहरी परिसर में मौजूद रही, जिस कारण सुरक्षा बंदोबस्त बेहद सख्त कर दिए गए थे। इस बीच हालांकि सीओ सिटी व्योम बिन्दल ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले रखी। अंतिम दिन राजग गठबंधन में भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने रालोद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल कराने को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद युवा विंग के अध्यक्ष सांसद चंदन चौहान, विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, भाजपा व रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी व संदीप मलिक ने इस बीच गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल का नामांकन पत्र आरओ के समक्ष पेश किया। वहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना की ओर से भी नामांकन के तीन सेट फिर से दाखिल किए गए। इसके अलावा शुक्रवार को अंतिम दिन मजदूर किसान यूनियन पार्टी से सुक्रम पाल नई मंडी, नेशनल लोकदल पार्टी से अकरम निवासी गांव सौसबतपुर बिजनौर, पिछड़ा वर्ग समाज पार्टी से शिवकुमार गांव जौहरा, जनशक्ति पार्टी से धन्य जैन खतौली, कम्युनिस्ट पार्टी से रिषी पाल सिंह मेरठ के अलावा पुलकित कृष्णापुरी, संजीव कुमार जयनगर खतौली, सर्वेन्द्र कुमार मोरना, हिमांशु पाल नई मंडी, मानवेन्द्र सिंह गांधी कालोनी, अर्चित जैन खतौली, समन्द जैन सिकरेडा और भागेश्वर प्रसाद खतौली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन दाखिल करते हुए राजनीतिक समर में एक बार फिर किस्मत आजमाने की रणभेरी फूंक दी है।

इन्होंने कहा-
रिटर्निंग आफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सपा की सुम्बुल राना पहले भी नामाकन कर चुकी हैं। इस तरह से मीरांपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों द्वारा 42 नामांकन दाखिल किए, जिनमें 18 निर्दलीय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 29 व 30 अक्टूबर को नाम वापस लिये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम के समय प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal