सपा की सुम्बुल व बसपा के शाह नजर ने ठोंकी चुनाव में ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी उप चुनाव की यूपी में बजी रणभेरी के बीच मीरांपुर विधानसभा सीट पर अब सियासी अखाड़े में दिग्गजों की दस्तक शुरू हो गई है, जिसमें मुख्य मुकाबले की तस्वीर साफ होने के साथ नामांकन समय अवधि के छठे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में भारी गहमागहमी का आलम बना रहा। इस बीच कड़ी सुरक्षा एवं जांच पड़ताल के बीच सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाह नजर ने पार्टी नेताओं और परिजनों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी पेश कर दी। वहीं इस बीच सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पति उद्यमी शाह मौहम्मद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर चुनावी मुकाबले को नई अड़ान दी है। अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अभी तक मीरांपुर सीट पर सपा, बसपा व आसपा समेत 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शुक्रवार को इस नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन भाजपा-रालोद प्रत्याशी के पर्चा दाखिल किए जाने के साथ अन्य दावेदारों के आने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाएं की है।
मीरांपुर उप चुनाव की प्रक्रिया के बीच गुरूवार को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पति उद्यमी शाह मौहम्मद और परिजन मौजूद रहे। इससे पूर्व उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता उनके आवास पहुंचे और उनको जीत का आशीर्वाद दिया। राणा हाउस से काफिले के साथ वो कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंची सुंबुल राणा ने जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. व अन्य नेताओं के साथ रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम जानसठ के समक्ष नामांकन किया। इस दौरान उनका नामांकन कराने के लिए उनके साथ कलेक्ट्रेट तक सपा महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व मंत्री जगदीश गुर्जर, साजिद हसन मौजूद रहे।
उधर, बसपा प्रत्याशी शाह नजर रूड़कली ने भी पार्टी नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि, प्रेमचंद गौतम, दारा सिंह प्रजापति, सत्यप्रकाश सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय समाज दल से गुरूदर्शन सिंह, भारतीय जनसत्ता पार्टी से तरूण चौधरी और उद्यमी शाह मौहम्मद राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। गुरूवार को सपा-बसपा समेत 5 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए।

इन्होंने कहा-
रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि गुरूवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व 10 प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करते हुए दावेदारी जता चुके हैं। गुरूवार तक मीरांपुर उप चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal