टेनिस टूर्नामेंट में 65 वर्षीय राकेश कोहली बने चैंपियन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के प्रकाश चौक पर स्थित सर्विसेज क्लब ग्रास कोर्ट पर 10वें सुरेंद्र प्रकाश मैमोरियल अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स-400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जोशीले अंदाज में मैदान में पसीना बहाने के साथ दिखाई प्रतिभा के बीच शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस बीच टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित प्रकाश व सचिव विजय वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ी ने नए आयाम तक पहुंचाने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन किया।
सर्विसेज क्लब मैदान के ग्रास कोर्ट में 10वां अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में आए देश-विदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए टूर्नामेंट सचिव विजय वर्मा ने बताया कि ग्रास कोर्ट में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ियों ने टेनिस टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को सराहा। टूर्नामेंट में अंत तक डटे रहे 65 वर्षीय राकेश कोहली टूर्नामेंट चैंपियन रहे। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष आयु में नागराज ने चंद्रभूषण को 6-1 व 6-4 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं 70 वर्ष आयु में एजीएस चटवाल ने दिलीप शिवपुरी को 6-2 व 6-1 से हरा दिया। 65 वर्ष आयु में आशीष सेन ने सुरेश को 6-1 व 6-1 से हराकर अपने सिंगल के फाइनल मैच जीत लिए। वहीं डबल्स कैटेगरी में 35 वर्ष आयु में जितिन विश्नोई व हाफिज बेग ने पार्थ को 3-6, 6-4 व 10-4 से हराकर मैच जीत लिया। 65 वर्ष आयु में राकेश कोहली व आशीष सेन ने सुनील व अशोक रे को 7-6 व 6-4 से हराकर जीत दर्ज की। 70 वर्ष आयु में एजेएस चटवाल व का एसजेएस रंधावा की जोड़ी ने दिलीप शिवपुरी व जॉर्ज की टीम को 6-3, 6-2 से हराया, वहीं 60 वर्ष आयु में नागराज व जरुमा अग्रवाल ने राजन बेरी, चंद्र भूषण को 6-4 व 6-4 से हराकर अपने-अपने फाइनल जीते। इसमें सबसे ज्यादा ट्राफी राकेश कोहली के नाम रही, जिन्होंने अंत तक मैचों में अपनी प्रतिभा का शानदर जीत दर्ज की। इस अवसर पर पीएनबी बैंक के मैनेजर आशु गुप्ता, इंडसइंत बैंक से नरेन्द्र चौधरी, जेएस तोमर, डॉ. सुनील चौधरी, मांगेराम आदि ने विजेता खिलाड़ियों ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई