शहर से कूड़े उठाने में करोड़ों का खेल, जिम्मेदार मौन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ी पालिका चेयरपर्सन को नगर पालिका के जिम्मेदार ही पलीता लगाने में लगे हैं। ऐसे में शहर के इस कूड़े में करोड़ों रुपए का खेल होने की चर्चा जोरों पर है, जबकि पालिका प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है। दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का पालन न करने से समस्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर संविदा कर्मियों ने उक्त कंपनी प्रबंधन पर वेतन न देने के आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी और अधिकारियों का घेराव किया। इससे पूर्व वेतन न मिलने के चलते पूर्व में चेयरपर्सन के नई मंडी आवास पर उक्त कर्मी प्रदर्शन कर चुके हैं।
दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी द्वारा पालिका से तय शर्तो के बीच नगर क्षेत्र के सभी 86 हजार भवनों से कूड़ा उठाने का जिम्मा लेते हुए अनुबंध किया था, पर उसके द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है फिर भी पालिका प्रतिमाह कंपनी को 92 लाख रुपए भुगतान कर रही है। वहीं कम्पनी ट्रिपिंग फीस जमा कराने में भी बड़ा खेल कर रही है। कम्पनी द्वारा पालिका में पूरी ट्रिपिंग फीस भी जमा नहीं कराई जा रही है। शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन 300 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा उठाने के लिए पालिका का एमआईटूसी कम्पनी के साथ फरवरी माह में अनुबंध हुआ था। नगर पालिका क्षेत्र में 86 हजार से अधिक आवास है। इनमें से करीब 30 फीसदी घरों से कम्पनी वर्तमान में अपनी मर्जी से कूड़ा उठा पा रही है। शेष 70 प्रतिशत घरों से कम्पनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। यही नहीं कंपनी कर्मचारी क्षेत्र में अपनी मर्जी से जिस किसी का जिस दिन कूड़ा उठा लेगी और जब मर्जी न हो तो उसके घर के सामने से यूं ही गुजर जाएंगे, भले ही घर का मालिक अपने हाथ में कूड़े को लिए ही क्यों न खड़ा हो। ऐसा एक नहीं कई बार जिम्मेदार लोगों के साथ में कम्पनी कर्मचारी कर चुके हैं। कंपनी ने जुलाई माह में करीब 12 लाख रुपए ट्रिपिंग फीस नगर पालिका में जमा कराई है। इसके बाद अगस्त माह में उसके द्वारा करीब 27 लाख टिपिंग फीस जमा कराई है। पालिका के द्वारा भुगतान रोकने पर अब कम्पनी द्वारा सितम्बर माह की 20 लाख रुपए टिपिंग फीस जमा कराई है। चर्चा है कि कम्पनी घरों से निर्धारित शुल्क से अधिक ट्रिपिंग फीस वसूली कर रही है, लेकिन पालिका में जमा कराने में कंजूसी कर रही है।

इन्होंने कहा
ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एनआईटूसी कम्पनी द्वारा अभी सभी घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इस संबंध में कम्पनी से सभी घरों से कूड़ा को उठाते हुए ट्रिपिंग फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। अगस्त माह में 27 लाख व सितम्बर माह में 20 लाख रुपए ट्रिपिंग फीस जमा कराई है। ऐसे में कम्पनी भुगतान में कटौती करते हुए सितम्बर माह में करीब 50 लाख रुपए का भुगतान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal