नवरात्र व जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड़ पर रहा प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी समेत जनपद में शुक्रवार को जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिया। इस बीच जहां नगर मुख्यालय से गांव देहात तक संवेदनशील क्षेत्रो में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिए। इस बीच जुमे की नमाज के चलते तमाम मजिस्दों में मुस्लिमों ने देश में अमन ओ अमान की दुआ की, वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ देश की उन्नति एवं घर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को वेस्ट यूपी में बीते कुछ दिनों से गरमाए माहौल के बीच पुलिस प्रशासन सड़कों पर पुलिस बल के साथ तैनात रहा। यति नरसिंहानन्द द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम पर की गई टिप्पणी को लेकर मुस्लिमों में जारी आक्रोश और कई जनपदों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से टकराव के बाद हुई हिंसा के कारण प्रदेश भर में अलर्ट जारी है। सुरक्षा कारणों से इस कड़ी में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने गत रात्रि शहर में फ्लैग मार्च किया गया था। शुक्रवार सवेरे से नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज और श्रीदुर्गा अष्टमी पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर रहा। इस बीच पुलिस अफसरों के साथ प्रमुख मंदिरों व मस्जिदों के साथ ही जनपद के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगरीय क्षेत्र में जहां एक ओर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद और एएसपी सीओ सिटी व्योम बिन्दल समेत अन्य अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल भ्रमण पर रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम समेत अन्य अधिकारी हर सिथति पर नजरे बनाए रहे। नगर क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा खालापार स्थित फक्करशाह चौक पहुंचकर वहां भी लोगों से मुलाकात करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त का पूरा अहसास कराया। वहीं दूसरी ओर एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने कच्ची सड़क मदीना चौक तक पैदल गश्त करते हुए लोगों को आपसी सद्भाव के साथ त्यौहारों को मनाने की अपील भी की। इसके अलावा जनपद भर में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मंदिरों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा को लेकर पैनी नजर बनाए रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal