पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सरकारी दफ्तरों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा/एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष एवं एनपीएस-यूपीएस के विरोध में पैदल जन आक्रोश मार्च के बूते शक्ति प्रदर्शन किया। इस बीच समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आक्रोश रैली के बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
गुरूवार दोपहर 2:30 बजे अटेवा जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन के आह्वान पर हजारों की संख्या में पेंशनविहीन शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्रित हुए। पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा बताते हुए सभी ने एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूती देने के प्रति सरकार को स्पष्ट किया कि शिक्षक, कर्मचारी-अधिकारी अपने लक्ष्य प्राप्ति तक पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें एनपीएस संशोधन या यूपीएस या कोई अन्य संशोधित योजना मंजूर नहीं। हमारा संघर्ष केवल और केवल हूबहू पुरानी पेंशन बहाली के लिए है। उन्होंने इन योजनाओं को कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताने के साथ सरकार से आग्रह किया कि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की पुरानी व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाए। पुरानी पेंशन की बहाली के जन आक्रोश मार्च में स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, वाणिज्य कर, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, विद्युत, परिवहन, रेलवे, डाक, वन विभाग समेत सफाई कर्मचारी, चतुर्थ कर्मचारी, महिला शिक्षक, लेखपाल संघ, तहसील कर्मचारी संघ, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद, महासंघ, कर्मचारी गन्ना विभाग, वाणिज्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग व समस्त संघ आदि विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार, यशपाल अरोड़ा, डॉ. दीपक गर्ग, रमेश चंद्र, सुनील पंवार, विशाल भारद्वाज, अनुज वीर, रविन्द्र नागर, डॉ. संजीव लांबा, राहुल कुशवाहा, संजीव जावला, राहुल चौधरी, अरुण कुमार, कपिल तोमर, कैलाश, राहुल गोस्वामी, अनिल सिंह, गौरव कुमार, ऋषि गुप्ता, अम्मार हैदर, हरेंद्र मलिक, अनिरुद्ध कुमार, मनोज त्यागी, अजित पहिवाल, मगन, संजय कुमार, सरिता चौधरी, वंदना बालियान, उषा चौहान, सुचित्रा सैनी, राजश्री, बबीता, शालिनी सिंह, अंजलि गर्ग, प्रियंका शर्मा, संजय राठी, सार्थक शर्मा, कपिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई