बन गई बात : फेरी पटरी वालों की भगत सिंह रोड पर लगी दुकानें

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीती रात्रि ट्रिपल इंजन की सरकार में भाजपा जिला महामंत्री के साथ पुलिस कांस्टेबल द्वारा किए दुर्व्यवहार के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उपजे आक्रोश को ठंडा करने की खातिर गुरुवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, शिव चौक पहुंच गए। उन्होंने भगत सिंह रोड के व्यापारियों के तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए दूर दराज से आए गरीब परिवारों को रोजगार देने का काम किया। इससे पूर्व स्थानीय व्यापारी और शहर कोतवाली पुलिस भगत सिंह रोड पर इस बार दीपावली बाजार नहीं लगने देने का निर्णय ले चुकी थी। दोनों दिग्गजों ने पूर्व के निर्णय को बदलते हुए फेरी पटरी वालों की मांग पर उन्हें परंपरागत रूप से दीपावली बाजार लगाने की मांग का समर्थन किया। इस दौरान दोनों नेताओं की हरी झंडी मिलते ही फेरी पटरी वालों ने शिवचौक से लेकर हनुमान चौक तक मात्र 5 मिनट के अंतराल पर सड़क के बीच अपना स्थान सुरक्षित कर दुकानें लगा लीं। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। हालांकि जगह को लेकर देर रात्रि तक फेरी पटरी वालों के बीच मारपीट और धक्का मुक्की का दौर जारी रहा। शिव चौक पर गुरुवार देर रात्रि तक भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग के बेहतर पहल की सराहना होती रही। गुरुवार शाम को बड़ी बात यह रही की भाजपा नेताओं की मौजूदगी के दौरान शहर कोतवाल अथवा शिव चौक चौकी प्रभारी आसपास भी मौजूद नहीं रहे। हालांकि भाजपा नेताओं की निर्णय के बाद देर रात तक व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को लेकर सजग दिखाई दिया।

मुजफ्फरनगर में प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर धनतेरस से एक दो दिन पहले दीपावली का बाजार भगत सिंह रोड पर सज जाता रहा है। इस बार भी सैकड़ों दुकानदार अपनी फेरी पटरी लगाने के लिए दीपावली का सामान बेचने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन बुधवार को पुलिस ने कई बार लाठियां फटकार कर उन्हें बाजार नहीं लगाने दिया था। भगत सिंह रोड के व्यापारी भी इस बार प्रशासन से मिलकर बाजार नहीं लगने देने की गुहार लगा चुके थे, लेकिन गरीब फेरी पटरी वाले तीन से चार दिन के लिए लगने वाले इस बाजार के अनुमति के लिए लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। गुरुवार 5 नवम्बर को दोपहर में डेढ़ बजे शहर कोतवाली में इस बाजार को लगाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल व शहर कोतवाली प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने इन फेरी पटरी वाले दुकानदारों को बुलाकर स्पष्ट कर दिया था कि इस बार बाजार भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने टाउनहॉल में दीपावली बाजार की दुकानें लगाने की अनुमति देते हुए नगरपालिका की रसीद कटवाने की बात कही और दुकान लगाने के लिए कह दिया। यह मामला दोपहर के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान तक पहुंचाया, तो उन्होंने शाम को शिवचौक पर पहुंचने की बात कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने इस संबंध में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल से भी बात की तो दोनों नेता शाम के समय शिवचौक पहुंच गए। यहाँ पहले से ही भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग एवं सुनील दर्शन, वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल व गौरव मुंडे आदि पहुंच गए थे। पूर्व मंत्री संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पहुंचते ही फेरी पटरी वाले दुकानदारों ने अपनी गुहार लगाते हुए
कहा कि वह बड़ी मुश्किल से दीपावली बाजार के लिए सामान बनाकर लाए हैं। यदि बाज़ार नहीं लगा तो गरीब दुकानदारों को बहुत नुकसान होगा। इस दौरान भगत सिंह रोड के कुछ व्यापारी भी वहां पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से इस बार फेरी पटरी का दीपावली बाजार नहीं लगने देने की बात इन नेताओं के सामने रखी पर उनका तर्क था कि जब यह परंपरा बनी हुई है, तो इस बार भी दीपावली बाजार लग जाना चाहिए। डॉ संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल ने सुरक्षात्मक रुख अपनाते हुए अपनी दुकानें लगाने की सहमति दी। उनके सकारात्मक रुख के बाद दुकानदारों ने चंद मिनटों में ही शिवचोक से लेकर हनुमान चौक तक सड़क के बीच में अपनी फेरी पटरी पर दुकान लगाने के लिए स्थान घेर लिया। देखते देखते पन्द्रह मिनट में ही पूरे बाजार में भगत सिंह रोड दो लेन में विभाजित हो गई। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासन को यहां पर सुरक्षा इंतजाम करने अग्निशमन सेवा की तैनाती करने के भी निर्देश दिये। छोटे दुकानदारों ने मार्केट लगाने की सहमति देने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार भी जताया। हालांकि शिव चौक पर रात्रि 11 बजे तक अपनी दुकानों को छोटी बड़ी करने को लेकर आपस में मारपीट और धक्का मुक्की का दौर जारी रहा, जैसे पुलिस के जवानों ने लाठी फटकार कर दुरुस्त किया।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग

सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

देश खाप 84 के चौधरी संजीव तोमर ने की राकेश टिकैत से मुलाकात, कई अहम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश खाप (तोमर) के चौधरी संजीव तोमर ने तोमर खाप के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीते दिवस मुजफ्फरनगर स्थित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी मेहमानों का शॉल भेट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि देश खाप के मुखिया चौधरी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal