देश खाप 84 के चौधरी संजीव तोमर ने की राकेश टिकैत से मुलाकात, कई अहम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश खाप (तोमर) के चौधरी संजीव तोमर ने तोमर खाप के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीते दिवस मुजफ्फरनगर स्थित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी मेहमानों का शॉल भेट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि देश खाप के मुखिया चौधरी सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था इसके बाद सामाजिक परंपरा के अनुसार उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव तोमर को समाज के जिम्मेदार लोगों ने पगड़ी पहनकर देश खाप का नया चौधरी नियुक्त किया था । देश खाप का चौधरी बनने के बाद चौधरी संजीव तोमर पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। बता दें कि चौधरी संजीव तोमर चौधरी राकेश टिकैत की बहन के बेटे हैं।
इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि चौधरी संजीव तोमर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं क्योंकि चौधरी संजीव तोमर को पगड़ी बंधी है । ये यहां पर मिलने आए हैं और यह परंपरा है कि जब नया खाप चौधरी बनता है तो उसको बुलवाया जाता है ये खापों की परंपरा है। सभी इन्हें भी बुलाकर अपने-अपने यहां बुलाकर इनका स्वागत करें और यह परंपराएं हमारे आगे तक चलती रहे। मिलकर जो सामाजिक मुद्दे हैं उन पर काम करें खाप पंचायतों के जो चौधरी है जो अपनी खापों के चौधरी है। वे चौधरी सभी अपनी खापों में सुधार करें नशा है भ्रूण हत्या है पेड़ लगाना है सभी सामाजिक मुद्दों पर काम करें ।
वहीं देश खाप के चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी आई है दो बड़ी जिम्मेदारी पहले से ही है एक तो हमारी खाप बड़ी है जब बड़ी खाप होती है और उसकी पगड़ी आती है तो जिम्मेदारी भी बड़ी है जो बालियान खाप है मैं उनका भांजा हूं इसलिए भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि हमारी जो मुहिम है समाज में जो कमियां है नशा मुक्त समाज संदेश देना है हमारी मुहिम के तहत अगर एक अगर एक बच्चा भी नशे से बच गया इसमें हम अपने आप को कामयाब समझेंगे। उन्होंने कहा कि खाप प्रथा में विश्वास तो अभी बहुत लोग रख रहे हैं एक तो काम करना चाहिए उतने काम khap चौधरी नहीं कर पाते कोई भी कारण हो अगर इसमें खाप चौधरी अगर मन से लगे तो मान सम्मान बहुत ज्यादा है। दहेज और कन्या भ्रूण हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि जो पंचायत 1956 में हुई थी बहुत खराब थी लेकिन धीरे-धीरे जैसे आर्थिक स्थिति ठीक हुई तो इसलिए थोड़ी दहेज प्रथा भी बढ़ी बच्चिया पढ़ी मगर अब तो शादी के ही लाले पड़ रहे हैं भेज तो दूर की बात है दहेज की लोग कहां से बात आ गई अब तो शादी हो जाए तो वही ही बहुत अच्छा है क्योंकि पिछले एक समय में कन्या भ्रूण हत्या बहुत ज्यादा हुई है 2005 से लेकर 2010 के बीच बहुत भ्रूण हत्या हुई है इसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है ।
उन्होंने कहा कि जो ज्यादा उम्र में बच्चों की शादी करते हैं। तो फिर शादी कम चल पाती है इसलिए नहीं चल पाती कि अब पढ़े-लिखे लड़के और लड़कियां है नौकरी करते हैं दूसरे पर निर्भर नहीं है इसी वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। पारिवारिक लोग बच्चों को समझाया जाए बच्चों की शादी की जो उम्र है उसको घटाना पड़ेगा फिर ज्यादा गड़बड़ नहीं होगी अब तो 60% का औसत आ रहा है। उन्होंने घटती जनसंख्या पर भी चिंता जाहिर की कि एक तो हमारी जनसंख्या घट रही है। जनसंख्या के बगैर कुछ नहीं है तो घर का दरवाजा ही बंद हो जाता है क्योंकि एक-एक बच्चे हैं घरों में इसमें जनसंख्या की बात करी जाएगी और दहेज और नशे के खिलाफ बात होगी इसमें बहुत सारे सामाजिक मुद्दों पर विभाजित होगी उन्होंने कहा की घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को ले डूबेगा।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग

सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal