एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिट की ओर से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और नृत्य कला के क्षेत्र में उनकी क्षमता को पहचानने के उद्देश्य से जम्मू के अभिनव थिएटर में 26 से 28 अक्टूबर तक नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में हमारे विद्यालय की तीन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इसमें स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा समृद्धि त्यागी ने प्रथम, कक्षा 7 की छात्रा प्राक्षी चौधरी ने द्वितीय और कक्षा 5 की छात्रा वैष्णवी कादियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही तीनों छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की पात्रता भी हासिल कर ली है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर विद्यालय लौटी छात्राओं का प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, लगन और नृत्य शिक्षिका के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जूनियर विंग की इंचार्ज कविता रावल और नृत्य कला शिक्षिका नेहा कौशिक सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

देश खाप 84 के चौधरी संजीव तोमर ने की राकेश टिकैत से मुलाकात, कई अहम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश खाप (तोमर) के चौधरी संजीव तोमर ने तोमर खाप के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीते दिवस मुजफ्फरनगर स्थित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी मेहमानों का शॉल भेट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि देश खाप के मुखिया चौधरी

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal