सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक श्री सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए धन की बचत, उचित खर्च एवं निवेश करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सिविल स्कोर, एफ डी, आर डी, वित्तीय धोखाधड़ी एवं उससे बचाव के उपायों के साथ-साथ ओटीपी, एटीएम पिन, इंटरनेट बैंकिंग तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न वित्तीय समस्याओं एवं बैंकिंग से जुड़े प्रश्न शाखा प्रबंधक श्री सतीश कुमार के समक्ष रखे। श्री सतीश कुमार एवं पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा उपप्रबंधक श्री सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीतम सिंह ने किया। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्रीमती पायल चौधरी ने विद्यार्थियों को रोजगार से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं रोजगार के अवसरों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम एम ए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की वैशाली तोमर, गार्गी,नेम, गुरमीत तथा बीए प्रथम सेमेस्टर, एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की मेघा सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सुरक्षित बैंकिंग, बचत, निवेश और डिजिटल वित्तीय लेन-देन के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

देश खाप 84 के चौधरी संजीव तोमर ने की राकेश टिकैत से मुलाकात, कई अहम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश खाप (तोमर) के चौधरी संजीव तोमर ने तोमर खाप के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीते दिवस मुजफ्फरनगर स्थित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी मेहमानों का शॉल भेट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि देश खाप के मुखिया चौधरी

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal