मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक। घर-घर गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी। इसके अलावा रिविजनल राउंड: 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक होगा।
कुल इन्यूमरेशन ब्लॉक: 6,190 तथा। तैनात कुल कार्मिक (प्रगणक एवं पर्यवेक्षक): 5,537 होंगे। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तीन चरणों में 3-दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है: प्रथम चरण: 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 को हो चुका है जबकि दूसरा चरण 4 नवंबर से 6 नवंबर 2026 चल रहा है। तृतीय चरण: 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा।
–स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और वर्गों हेतु विशेष तिथियां तय की गई हैं:
16 नवंबर: राजस्व, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि दिवस
17 नवंबर: स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण विकास एवं कृषि दिवस
18 नवंबर: युवा, खेल और मीडिया दिवस
20 नवंबर: न्यायिक दिवस
21 नवंबर: वर्दीधारी/सुरक्षा बल दिवस (नोट: विज्ञप्ति अनुसार)
22 नवंबर: केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस
23 नवंबर: शिक्षा दिवस
24 नवंबर: स्वास्थ्य दिवस
25 नवंबर: उद्योग, परिवहन एवं अभियांत्रिकी दिवस
26 नवंबर: महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस
27 नवंबर: डिजिटल एक्सेस सपोर्ट दिवस
28 नवंबर: वर्क फ्रॉम होम/डिजिटल उद्यमी दिवस
29 नवंबर: गौरव दिवस
अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश
मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश: कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़ें। अधिकारीगण पहले खुद अपनी स्व-गणना करें और अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों से भी अनिवार्य रूप से कराएं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने निर्देश दिए कि तहसील, ब्लॉक और विभागीय स्तर पर पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक आदि) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम जनता को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा सके। स्व-गणना के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग अपने नियमित विभागीय कार्य भी सुचारू रूप से जारी रखें। बैठक के दौरान पीपीटी (PPT) के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग






