मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ द्वारा बीते कई दिनों तक जिले में हुई भारी बारिश में क्षेत्र के किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान के लिए सर्वे कराने की मांग करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा।
सोमवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पुंडीर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिले में अतिवृष्टि को लेकर किसानों की फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा मांगा। डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों मुजफ्फरनगर के साथ उत्तर प्रदेश में भारी बरसात हुई है। ऐसे में किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें जहां उनकी खेतों में खड़ी फसल खराब हो गयी। वहीं ऐसे में किसान परेशानी में है। उन्होंने डीएम से अतिवृष्टि के कारण जिले में किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर आंकलन करने के बाद त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराया जाये, ताकि जल्द से जल्द किसानों को नुकसान की भरपाई की जा सकें। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक पुण्डीर, राजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र कुमार, भंवरपाल शास्त्री, सुशील सिंह, अशोक त्यागी, राजकुमार सिंह, सुशील कुमार, सुधीर सिंह, सुखवीर सिंह, शक्ति सिंह, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।







