मंत्री कपिल देव संग चलाया चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका द्वारा शहरी क्षेत्र में शुरू किए स्वच्छता अभियान के तहत योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के बीच जाकर स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें शपथ ग्रहण कराते हुए सफाई कार्य किया। मंत्री और चेयरपर्सन के साथ ईओ पालिका ने टीम को लेकर अपने हाथों से पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी परिसर मेरठ रोड पर खर पतवार की छंटाई करते हुए झाडू से कूड़ा एकत्र करते हुए उसको गाड़ियों से उठवाया। इस दौरान संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया।
नगरपालिका द्वारा 17 सितबंर से 2 अक्टूबर तक शुरू स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता का संदेश देने में जुटे हैं, वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग त्यागने के प्रति जागरुक करने को प्रयासरत है। शनिवार को पालिका प्रशासन द्वारा मेरठ रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यहां पर यूपी सरकार में कौशल विकास, व्यवसायिक शिक्षा, उद्यम शीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पहुंचे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अतिथियों का अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया। वहीं कालोनी में मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के घर घर जाकर उनसे बात की और कालोनी में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों और अफसरों का स्वागत किया। राज्यमंत्री और चेयरपर्सन ने ईओ व अन्य अधिकारियों तथा लोगों के साथ मिलकर अपने हाथों से झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए वहां उगी खरपतवार को हाथों से फावड़ा उठाकर साफ किया। मंत्री ने लोगों को इस स्वच्छता अभियान में अपने दायित्व का पालन करते हुए सहभागिता करने, पॉलिथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग त्यागने के लिए शपथ दिलाते हुए जागरुक किया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश के लिए प्रतिदिन दो घंटे यदि नागरिक सफाई का दायित्व निभायें तो शहर सुन्दर हो जायेगा। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर आवासीय कालोनी का निर्माण एमडीए ने कराने के बाद इसे पालिका को हैडओवर कर दिया है। यहां शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये और लोगों को साथ लेकर स्वच्छता कार्य किया। अभियान में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कुंज बिहारी अग्रवाल, विजेंद्र पाल, भाजपा स्वच्छता अभियान के संयोजक सचिन सिंघल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, एमआईटूसी कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह के साथ सफाई नायक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal