चेयरपर्सन ने 68 लाख जुर्माना मामले में तलब की पत्रावली

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् पर एनजीटी के द्वारा लगाए 68 लाख रुपए के जुर्माने पर चेयरपर्सन ने अफसरों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाते हुए मामले से जुड़ी पत्रावलियों को तलब करते हुए चेतावनी दी है कि ये कार्यवाही लापरवाही का परिणाम है, जिसमें जुर्माना राशि व्यक्तिगत तौर पर इन अफसरों से वसूलने से पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल उनके द्वारा एनजीटी प्रकरण से सम्बंधित सभी पत्रावलियों को तलब किया गया है, लेकिन अभी उनको पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। चर्चा है मामले में कई पत्रावलियों को गायब कर दिया है, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका बनी है।
करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद शहर के मौ. किदवईनगर में स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अफसरों की धींगामुश्ती के कारण बंद पड़ा है, जहां पालिका का डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है। इसके कारण यहां कूड़े के बड़े पहाड़ बन गये हैं। इस लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने के कारण शिकायतकर्ता फराह खां द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर एनजीटी में पालिका के खिलाफ वाद दायर कर दिया था। इसमें किदवईनगर में स्थित करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट निस्तारण न होने, शहर में 15 स्थानों पर नियमों के खिलाफ कूड़ा डलावघरों का निर्माण कराने और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन नहीं कराने और बिना ट्रीटमेंट ही शहर का ड्रेन काली नदी में छोड़े जाने के आरोप लगाए हैं। इस वाद में सुनवाई के चलते एनजीटी ने नगर पालिका ईओ से जवाब मांगने के साथ शिकायत निस्तारण के निर्देश कई बार दिए गए, लेकिन पालिका के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं दिखें। निर्देशों का पालन न करने पर इस मामले में एनजीटी ने विगत दिवस जारी किए आदेश में नगरपालिका पर 20 हजार रुपए प्रतिदिन से करीब 68 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए जुर्माना राशि 15 दिनों में जमा कराने के आदेश दिए हैं।
जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मामले की पूरी जानकारी लेते हुए सम्बंधित पत्रावलियों को तलब करने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक पत्रावली उपलब्ध नहीं हो सकी। बताया गया कि शहर के ड्रेनेज के लिए प्रमुख 8 बड़े नालों को एक स्थान पर जोड़कर उनके ड्रेन को एसटीपी के माध्यम से ट्रीटमेंट करने के बाद ही काली नदी तक पहुंचाने का कार्य किया जाना था। इसमें प्रशासक के समय जलकल विभाग ने टैण्डर निकाले और वर्क आॅर्डर भी जारी कर दिया, पर धरातल पर काम नहीं हुआ। आज भी ये 8 नाले जोड़े नहीं गए और इनका गन्दा व दूषित ड्रेन सीधा काली नदी में जा रहा है। जांच के बाद कई पर गाज गिरना संभावित है। इस प्रकरण से जुड़ी पत्रावली जुटाने को हड़कम्प मचा है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रकरण में पालिका के स्वास्थ्य व जलकल विभाग को एनजीटी में जवाब दाखिल करना था। इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही हैं। हमने ईओ से रिपोर्ट मांगी है कि जुर्माना किस कारण लगा है, पत्रावलियों को मंगाकर पूरी निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। जो भी दोषी साबित होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि एनजीटी में फरहा खां बनाम पालिका मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलकल विभाग अधिकारियों को प्रकरण में कार्यवाही करने के साथ ही एनजीटी के दिशा निर्देशों के तहत वाद में पैरवी करने के लिए कहा था, लेकिन लापरवाही बरती गई। अब करीब 68 लाख रुपए जुर्माना पालिका पर लगाया है। पालिका ने प्लांट चलाने के लिए टेंडर निकाला है। शीघ्र प्लांट चालू कराते हुए कूड़ा निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal