मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि आगरा में लघु उद्योग भारती की इकाई से भी जुड़े हुए रहे। उन्होंने आगरा में लघु उद्योग भारती इकाई की तारीफ़ भी की। एसएसपी मिलने वालों में जिला अध्यक्ष जगमोहन गोयल, सचिव मयंक मित्तल ,कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोनू मित्तल, विपुल भटनागर, सोम प्रकाश कुच्छल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी






