मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में 23 महिलाएं व 12 पुरूष शामिल हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा पर रवाना किया और सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम एवं जागेश्वर धाम की चार दिवसीय यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा भोजन, आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम, रीठा-मीठा साहिब (नानकमता साहिब), ताड़केष्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड गोलू (बागेश्वर), बैजनाथ (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), ताड़केश्वर (पौड़ी), महासू देवता हनोल (देहरादून), कालिंका (पौड़ी गढ़वाल), ज्वाल्पा (पौड़ी गढ़वाल), कलियर शरीफ (हरिद्वार) की निःशुल्क यात्रा करायी जा रही है। यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा के अन्तर्गत परिवहन, भोजन, व आवास की व्यवस्था प्रदान की जाती है।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal