हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के आदर्शों पर चलना ही हम सभी का कर्तव्य है और जीवन के हर मोड़ पर हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

इस दौरान रामलीला के तीसरे दिन मंच पर प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को पूरी तरह भावुक कर दिया। अनजाने में हुए श्रवण कुमार के वध, उनके अंधे माता-पिता द्वारा राजा दशरथ को शाप दिए जाने और पुत्र के वियोग में उनके प्राण त्यागने के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कलाकारों के जीवंत और हृदयस्पर्शी अभिनय ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा , मनोज सैनी एवं सोम त्यागी को पटका पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के प्रवीण बरदिया, विनीत कुमार चौहान, संजय चौधरी एवं भेल के श्रमिक नेता संदीप चौधरी नरेश नेगी अशोक शर्मा सचिन राही, वीरेंद्र नेगी, संजय वर्मा धनंजय यादव, राज कुमार, सुबोध कुमार, मुख्तियार सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों






