बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। बुग्गावाला कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सात महीने से फरार दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम निवासी ग्राम गांजा माजरा को उसके गांव से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी एसआई मन्नवर हुसैन, हेडकांस्टेबल कुश यादव व कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के

टीटी को मामा बताकर जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों से ठगी करने वाले पांच शातिरों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ट्रेन के जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के दो मजूदरों से एक लाख रूपए से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हाजर नकद व पीडित का मोबाइल बरामद करने के साथ पुलिस

मुजफ्फरनगर सीडीओ कमल किशोर देशभूषण कंडारकर का आजमगढ़ तबादला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में अब तक विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर का तबादला आजमगढ़ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बुधवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर में सीडीओ के रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal