मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी कुमारिया ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के नेत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आंखों की नियमित जांच कराने तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आंखों की उचित देखभाल करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की नेत्र संबंधी परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अपने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। नेत्र जांच शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम के सदस्यों मंथन बालियान, हेमंत, सचिन कुमार एवं राजीव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने नेत्र जांच की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक सहायता प्रदान की। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह एवं डॉ. गौरव यादव द्वारा किया गया। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं तथा विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुपम जैन, अनिल भूषण, रजत, प्रीति सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, प्रोफेसर पी.के. श्रीवास्तव, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. अरविंद पवार, डॉ. संदीप कुमार, श्री अंजुल भूषण एवं अनुपम जैन ने नेत्र चिकित्सक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सक टीम को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। यह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सेवा संकल्प अभियान की भावना को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में सहभागिता करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों






