मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी आवाज़ को महत्व देना तथा आत्मविश्वास, समानता और सशक्तिकरण के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नेहा कनौजिया, समन्वयक, मिशन शक्ति समिति द्वारा किया गया। साथ ही डॉ. नौसीन फातिमा अंसारी, लेफ्टिनेंट अजय, पायल चौधरी की सहभागिता रही। इस अवसर पर छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया






