मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को टाउन हाल मेन रोड महाराजा अग्रसेन जी स्मारक के बाहर विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं सुनील तायल के द्वारा किया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री संदीप दास खत्री, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सत्यप्रकाश रेशु वरिष्ठ समाजसेवी रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप वैश्य समाज के अभिमान, गौरव स्वाभिमान वैश्य शिरोमणि चक्रवर्ती सम्राट श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित किया और मंगल आरती की। सभी अतिथियों को कमेटी द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया उसके पश्चात भंडारे का शुभारंभ नई शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी महाराज के सिद्धांतों के अनुसार सबको साथ जोड़कर चलना किसी को भी काटना नहीं कैंची 2 सिरो को अलग करती है इसलिए कैंची का प्रयोग न करते हुए ताला खोलकर भंडारे का उद्घाटन किया गया। मंगल आरती मुंबई की मशहूर गायक ओर कवयित्री रजनी मिश्रा एवं खाटू श्याम बाबा जी के मशहूर सिंगर रॉबिन संगल द्वारा संयुक्त रूप की गई एवं महाराजा अग्रसेन जी महाराज के ऊपर बने भजनों को सुनाकर जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महामंडलेश्वर संदीप दास खत्री ने महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयंती पर सर्वसमाज द्वारा भागीदारी करने पर समाज के लिए अच्छा संदेश बताया संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर को इस शानदार आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहां की महाराजा अग्रसेन जी महाराज का एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत आज आप सबके द्वारा सामाजिक समरसता को साबित करते हुए सभी समाज को इस मंच पर आमंत्रित कर सामाजिक समरस्तवक जो संदेश दिया है असल में ये ही महाराज जी का सिद्धांत है जिसे आज आप सबने अपनाकर एक आदर्श स्थापित किया है।

नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से कहा महाराजा अग्रसेन स्मारक के बाहर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त वैश्य मोर्चा के द्वारा जिस प्रकार विशाल भंडारे को आयोजित करते हुए सर्व समाज के लिए प्रसाद की व्यवस्था की अत्यंत प्रशंसनीय है आप सबको बहुत बहुत बधाई।
अन्य वक्ता सत्यप्रकाश रेशु, अशोक अग्रवाल, नवनीत कुच्छल, सुमित गर्ग, विशाल गोयल भाजपा नेता, कुलदीप गोयल, श्रीमोहन तायल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त वैश्य मोर्चा की ओर से कृष्ण गोपाल मित्तल शलभ गुप्ता सुनील तायल,शिवकुमार सिंघल आदि के द्वारा सभी का सहयोग के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
भंडारे मै हजारों व्यक्तियों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।
जयंती में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, शिवकुमार सिंघल,तरुण मित्तल,अभिलाष मित्तल एडवोकेट,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,अशोक रस्तोगी,अशोक सिंघल,सुमित गर्ग,नवनीत कुच्छल,अमित गुप्ता एडवोकेट,अक्षित अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,रमित मित्तल,मनीष गुप्ता,विपिन गुप्ता, सत्यप्रकाश प्रॉपर्टी,सुनील तायल,कुलदीप मित्तल,प्रदीप मित्तल,राजेंद्र तायल,अनीता राजवंशी,गुंजन गर्ग,दीप्ति गर्ग,सुनीता ऐरन,वीनू ऐरन,सोनिया सिंहल,प्रज्ञा गर्ग एडवोकेट,रुचि शर्मा,संजय मिश्रा,ठाकुर विजय प्रताप,जनार्दन विश्वकर्मा,सरदार बलविंदर सिंह,संजीव शास्त्री,सुखवीर सिंह,हितेश गर्ग कूकड़ा मंडी,शिवम सिंघल कुकड़ा मंडी,अरुण जी,उमेश जी,पंकज राजवंशी,अजय गुप्ता,गौरव जैन,नीरज कर्णवाल,बाबू कर्णवाल,विनय अग्रवाल,राजेश कर्णवाल,कांति राठी,मयंक बंसल सराफ,दीपक मित्तल सर्राफ,अभिमन्यु मित्तल सर्राफ,राजेंद्र तायल,सौरभ मित्तल,सौरभ गर्ग,परवीन गुप्ता, सत्यप्रकाश गोयल,योगेश गुप्ता,देवेंद्र गर्ग,जनार्दन स्वरूप गर्ग,अरविंद गोयल बबल,अनिल सांझक,आयुषी गुप्ता,मनोज गुप्ता,हिमांशु गोयल, हिमांशु गोयल बीजेपी,गौरव सिंघल,विशाल गोयल टीका,मनोज सैनी,अखिलेश शर्मा,मोहित कलर्स वाले,राजेश गोयल किरण सिटी,शोभित गुप्ता सभासद,संजय गर्ग भाजपा नेता,दीपक मित्तल मंडल अध्यक्ष हनुमत मंडल,नंदकिशोर पाल केशव मंडल अध्यक्ष,विनीत धीमान,नीलम गुप्ता,अंकुर जैन,अनुज सिंघल, विभु सिंघल भाजपा नेता,भोला, डॉक्टर सुमित गर्ग,अतुल सिंघल,रजनीश बंसल,राहुल गोयल,शिवम राजवंशी ,गौरव गुप्ता,राजीव माहेश्वरी,धीरज माहेश्वरी,राजीव रस्तोगी,रोहन रस्तोगी,पवन अग्रवाल,विजय गोयल आदि मौजूद रहे।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया






