भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से सर्राफा चौक तक मार्च निकाला और इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि सांसद अगोमचा बिलोल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल की जाए। महिला मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
शिव चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुखों मार्गों से होता हुआ सर्राफा चौक पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाईं और कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आंचल तोमर, गीता जैन, नीरज गौतम, रेखा वर्मा, सुभलेश, प्रीति सूद, अर्चना सूद, विशाखा सैनी, हाजरा, मंजू शर्मा, सीमा गुप्ता, तृप्ति पुंडीर, सुदेश भारती, विभा शर्मा, रजनी, सविता, सोनिया, कमलेश, शैलजा सिंह, लता, नीलम ढींगरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री राम बारात शोभायात्रा रामपुरी में मुख्य मार्गो से निकाल कर भ्रमण कराया गया और उसके पश्चात शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित राजवीर सिंह वर्मा ऊन पंडोरा वालो के निवास पर बारात का स्वागत भव्य रूप से किया गया। इस दौरान सीता स्वयंवर का आयोजन भी किया गया

मंत्री कपिल देव ने टॉपर्स विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस में ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्जवल कर, किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश

परीक्षा फॉर्म एवं मूल अंकतालिकाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर छात्रसंघ नेता अमन जैन ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों की मूल अंकतालिकाएँ महाविद्यालयों में उपलब्ध न होने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम सहायक कुलसचिव (परीक्षा) रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ नेता

धनुष टूटते ही गूंज उठा ‘जय श्रीराम’, राम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा, उल्लास और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिला। रामलीला क़े रंगमंच पर मथुरा से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रभु श्री राम के दिव्य ‘सीता स्वयंवर’ और उसके बाद हुए ‘परशुराम-लक्ष्मण-राम संवाद’

सीएमओ की कार्यवाही की चेतावनी से भड़का एनएचएम संविदा कर्मियों का आक्रोश, छठे दिन भी धरना जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों की ओर से कार्यवाही की चेतावनी दिए जाने के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके विरोध में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ने किया विद्यालय का नाम रोशन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन पाल ने 37वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि दिल्ली के हरि नगर में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई