जूना अखाडे के संतों ने किया ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का तर्पण व पूजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सर्वपितृ अमावस्या पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया और उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पितृ अमावस्या का महत्व बताते हुए श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि सर्वपितृ अमावस्या केवल पितरों का स्मरण नहीं, बल्कि हमारी संन्यास परंपरा के उन ब्रह्मलीन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन तप, त्याग, साधना, धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। गुरु मूर्तियों का स्मरण करना ही सनातन की आत्मा है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भारत की आध्यात्मिक आत्मा है। यहां का विकास पूरे राष्ट्र की समृद्धि से जुड़ा है। हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने कहा कि गंगा तट पर किया गया यह तर्पण सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। गुरु परंपरा के आशीर्वाद से ही धर्म और मानवता का कल्याण संभव है। इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, श्रीमहंत शिवम सरस्वती महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, पुजारी भास्कर पुरी, पुजारी दिवाकर पुरी, दीपक गिरि महाराज सहित जूना अखाड़ा के थानापति और संत महंत मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal