स्व.मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे : शुभम गिरि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक स्थित महानगर कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्व.मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे। यूपी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए उनके कार्यो को आज भी याद किया जाता है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्व.मुलायम सिंह यादव के संघर्ष को आगे बढ़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनेगी और गरीब कल्याण नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, मशकूर अहमद कुरेशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता, आशीष यादव, शिवानंद बाबा, मंगल, तरुण ठाकुर, अजय अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते

पैरालंपिक एवं एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रीति पाल का मंत्री कपिल देव ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं देश का गौरव प्रीति पाल ने अपने परिजनों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रीति पाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का उल्लास, दीयों से रोशन हुआ परिसर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाकर रोशनी से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने विद्यालय पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई