उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्रों की शुभाकमनाएं

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार आए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और देवभूमि के आचरण को जीते हैं। उनका जीवन सैनिक की तरह बेदाग है। सबको साथ लेकर चल रहे मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा। अल्पसंख्यक समाज के बच्चे विज्ञान, कंप्यूटर और गणित की शिक्षा हासिल कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। हुनर परिषद के गठन से कौशल विकास, स्वरोजगार, बुनाई कढ़ाई आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस के लंबे कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसएस और भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का राजनीतिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों और विशेषताओं से भरा है। उनका 25 वर्ष का राजनीतिक जीवन विशेषताओं से भरा है। उन्होंने कहा कि हुनर परिषद के माध्यम से विशेषकर मुस्लिम समाज को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक समाज के अंदर परिवर्तन आएगा और योजनाओं से लाभान्वित होकर मुख्यधारा में प्रवेश करेंगा। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहकावे में ना आए। कांग्रेस ने 80 वर्षं समाज का दोहन किया है। मुख्य धारा से काटकर मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। मुस्लिम समाज के शिक्षा हासिल कर आगे बढें और समाज को भी आगे बढ़ाएं।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते

पैरालंपिक एवं एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रीति पाल का मंत्री कपिल देव ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं देश का गौरव प्रीति पाल ने अपने परिजनों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रीति पाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का उल्लास, दीयों से रोशन हुआ परिसर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाकर रोशनी से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने विद्यालय पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई