श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग प्रतियोगिता जीतकर बनी चैम्पियन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन मुन्ना लाल जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में किया गया जिसमें कुश्ती की (फ्री स्टाईल/ग्रीको रोमन) पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने 06 स्वर्ण पदक तथा महिला वर्ग में 03 स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा अब्दुल अजीज खान ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कुश्ती (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता मुन्ना लाल जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में दिनांक 09.10.2026 को खेली गई। जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर 06 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान तथा महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर 03 स्वर्ण पदक के साथ द्वितीय स्थान रहा।

कुश्ती पुरूष फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने 57 किग्रा भारवर्ग में छात्र जुबैर ने स्वर्ण पदक, 70 किग्रा भारवर्ग में छात्र मोंटी लोहान ने स्वर्णपदक, 74 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र विवेक ने स्वर्ण पदक, 97 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र अभय राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये। वही पुरूष कुश्ती ग्रीको रोमन में 60 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र विशाल तोमर ने स्वर्णपदक, 72 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र देव चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
कुश्ती फ्री स्टाईल महिला वर्ग में 57 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा हर्षिता तोमर ने स्वर्णपदक, 65 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा अवंतिका ने स्वर्णपदक तथा 76 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा तनु रानी ने स्वर्णपदक जीता।
इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग के खिलाडियों को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने अंतरमहाविद्यालय कुश्ती पुरूष तथा महिला वर्ग को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 09 स्वर्ण पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य, श्रीराम कॉलेज ने विजयी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी विद्यार्थियांे के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त कुमार, तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहें।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई