नई मंडी रामलीला में दूसरे दिन रावण जन्म, वेदवती संवाद और जानकी प्राकट्य का मंचन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष महोत्सव के दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मथुरा के कलाकारों ने रावण जन्म, वेदवती संवाद और जानकी जन्म के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। रामलीला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार असीम शक्तियां पाने के बाद रावण का अहंकार बढ़ गया। इसके बाद दिखाए गए ‘वेदवती संवाद’ में जब अहंकारी रावण ने तपस्विनी वेदवती के शील को भंग करने का प्रयास किया, तो उन्होंने रावण को समूल नाश का श्राप दिया। अगले प्रसंग में राजा जनक द्वारा हल चलाए जाने और धरती माँ की गोद से कलश में माता सीता के प्रकट होने के मार्मिक दृश्य को सुंदरता से पेश किया गया।

मंचन से मिले मुख्य सामाजिक संदेश: नारी सम्मान सर्वोपरि: वेदवती प्रसंग समाज को सीख देता है कि किसी भी परिस्थिति में महिला के स्वाभिमान से खिलवाड़ विनाश को निमंत्रण देता है। आधुनिक समाज में भी नारी सुरक्षा और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। अहंकार का पतन: रावण का चरित्र दर्शाता है कि ज्ञान और शक्ति कितनी भी बड़ी हो, अहंकार बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। इसलिए ऊंचे पदों या संपन्न स्थिति में बैठे लोगों को हमेशा विनम्र रहना चाहिए।

कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि श्री रामलीला की शताब्दी वर्ष के अवसर पर बड़ी डिजिटल स्क्रीन द्वारा सजीव चित्रण किया जा रहा है इस अवसर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, बृज गोपाल छारिया, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, मुकेश गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया

जंतर मंतर जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व वरिष्ठ कांग्रस नेता महेश

श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी साइबर क्राईम और यातायात नियमों की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा श्री राम विद्या मंदिर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को साइबर क्राईम तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। साइबर क्राईम के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

जूना अखाडे के संतों ने किया ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का तर्पण व पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सर्वपितृ अमावस्या पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया और उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पितृ अमावस्या

स्व.मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे : शुभम गिरि

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक स्थित महानगर कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्व.मुलायम

उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्रों की शुभाकमनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार आए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और देवभूमि के आचरण को जीते हैं। उनका जीवन सैनिक की तरह बेदाग है। सबको साथ लेकर चल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal