श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी साइबर क्राईम और यातायात नियमों की जानकारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा श्री राम विद्या मंदिर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को साइबर क्राईम तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। साइबर क्राईम के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। छात्रों को किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गयी। शिविर के दौरान विद्यालय प्रबंधन और विशेषज्ञों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सख्त संदेश दिया कि कानूनन 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने देना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि उनके जीवन के लिए बेहद खतरनाक भी है। अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील भी की गई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई