रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को सभी की सहभागिता से लगेगा नशे पर अंकुश-अर्चना जैन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सवेरे 6 बजे से शुरू होने वाली मैराथन ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़, आर्य नगर, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडरपास, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पर समाप्त होगी। मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यों सहित समाज के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतिभागी करेंगे।

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत होने वाली मिनी मैराथन को लेकर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नशे के खिलाफ यह प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय है। समाज केे लिए अभिशाप नशा बुराइयों के साथ अपराध को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि नशे के प्रति सचेत रहंें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पौष्टिक आहार लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की सचिव अर्चना जैन ने महिलाओं से मैराथन में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के आगे आने से नशे के खिलाफ मुहिम को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को अंधकार की और धकेल रहा है। सभी की सहभागिता से ही नशे पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो

श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चौम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

गांव की सुख-शांति और खुशहाली के लिए निकाली ज्योति पदयात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर से मां भगवती की पवित्र ज्योति लेकर फलोदा गांव के लिए रवाना हुए। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए गांव की उन्नति, परिवारों

सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, ताड़का, राजा जनक, किसान आदि पात्रों की भूमिका में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से रामलीला देखने

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal