हिण्डौन सिटी के मिथलेश जी 14 ब्राह्मणों के साथ कराएंगे मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक शिवशक्ति महायज्ञ, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी रोड नई मण्डी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे एकादश कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ-2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। मन्दिर समिति के प्रधान हरिशंकर तायल और प्रमुख पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने यज्ञ की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक और अत्यंत पावन महायज्ञ को पूरी विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए हिण्डौन सिटी से सुप्रसिद्ध विद्वान मिथलेश जी अपने साथ 14 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों की टोली लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। मिथलेश जी के सानिध्य में इन 14 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की वेदियों पर आहुतियां दिलवाई जाएंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा।

मन्दिर समिति ने बताया कि आइये रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होने वाली कलश यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस भव्य कलश यात्रा में 508 माताएं एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर नई मण्डी क्षेत्र में नगर भ्रमण करेंगी। वहीं, इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 51 मुख्य यजमान सपत्नीक (अपनी पत्नियों के साथ जोड़े से) यज्ञशाला में बैठकर लोक-कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ आहुति देंगे।
महायज्ञ की महत्ता और पुण्य फल:
प्रधान हरिशंकर तायल और भीमसेन कंसल ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस महायज्ञ की महिमा अपरंपार है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञशाला की 108 परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को अनंत गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हिण्डौन सिटी से आ रहे विद्वानों के मार्गदर्शन में होने वाला यह अनुष्ठान मुजफ्फरनगर के इतिहास में अध्यात्म का एक नया अध्याय लिखेगा।
संक्षिप्त कार्यक्रम विवरण:
• कलश यात्रा: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) प्रातः 9:30 बजे से (नई मण्डी क्षेत्र) • मुख्य महायज्ञ (प्रतिदिन): 11 से 19 अक्टूबर तक (सुबह 7:00 से 10:00 बजे और दोपहर बाद 3:00 से शाम 6:00 बजे तक) • पूर्णाहूति: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे • विशाल भण्डारा: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) दोपहर 12:00 बजे से होगा। समिति संस्थापक मुख्य चन्द्रकिरण गर्ग गुरु जी, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, मंत्री कुलदीप कुमार सहित पूरी टीम इस आयोजन को भव्य रूप देने में दिन-रात जुटी हुई है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सिडकुल, सिंहद्वार, लक्सर मार्ग एवं श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न अनियमितताओं पर 140

“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बालिकाओं को दे रहा सम्मान”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत डॉ राजीव कुमार सदस्य सी डब्लू सी द्वारा केजीबीवी शाहपुर, जनपद मुज़फ्फर नगर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को “बाल विवाह मुक्त

पीएम मोदी से मिले निकेश अरोड़ा, AI और डिजिटल सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। अमेरिका की प्रमुख साइबर सुरक्षा कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन एवं सीईओ निकेश अरोड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं, डिजिटल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद निकेश अरोड़ा ने प्रधानमंत्री

पीड़ित परिवार ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की लगाई गुहार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर तहसील अंतर्गत ग्राम भोगपुर निवासी परिवार ने पुलिस और प्रशासन से जमीन पर जबरन किए गए कब्जे को हटाने की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भोगपुर निवासी विनोद कुमार, अमित कुमार व मुन्नी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि चकबंदी अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से

ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर पहंुची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात मुरादाबाद से श्यामपुर कांगड़ी होते हुए मंगलवार देर शाम ढोल नगाडो, बैंड बाजों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंची। जमात के मंदिर पहुंचने पर धड़ा पंचायत फिराहेडियान के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने जमात

बड़ी उपलब्धि: हरिद्वार की पहली अंपायर बनी आशना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा 11 दिसम्बर से आयोजित की जा रही सीनियर डिस्ट्रिक्ट लीग में हरिद्वार की सुश्री आशना अंपायरिंग करती नजर आएंगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के मार्गदर्शन एवं निर्देशों पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार ने आशना को अंपायरिंग करने का अवसर प्रदान किया है। सीएएच के सचिव अमित कुमार रॉय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal