रुड़की रोड के अवैध निर्माण पर गरजा पालिका का महाबली

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन ने करीब एक वर्ष से अधिक समय से कुछ लोगों द्वारा बलात कब्जाई भूमि को कब्जामुक्त कराने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अवैध कब्जे में चल रही कई संपत्तियों को सुरक्षित कराने को मंगलवार को अभियान चलाया और निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर पालिका भूमि पर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। पालिका ने इन अवैध कब्जाधारियों को कब्जा हटाने को 8 दिन की मोहलत दी, इसके बाद यदि भूमि खाली नहीं हुई तो कार्यवाही के साथ में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
शहर के रुड़की रोड बिजली घर के सामने स्थित पालिका की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करते हुए यहां पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर लिया था। यहां 10-12 दुकानों के निर्माण होने के बावजूद भी पालिका प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोता रहा। बीते दिनों वार्ड 15 की सभासद सुनीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने मामले में शिकायत के बाद पालिका के निर्माण विभाग के अफसरों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र भेजकर नाराजगी जताई थी। 9 सितम्बर को भेजे पत्र में महिला सभासद ने आरोप लगाया था कि निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह रुड़की चुंगी के पास पालिका भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण व कब्जे को लेकर गंभीर नहीं है। सभासद की शिकायत पर ईओ ने एई निर्माण को टीम बनाकर उक्त अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए पालिका भूमि को सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने टीम के साथ पुलिस की उपस्थिति में पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्यवाही को शुरू कर दिया, जिसे खाली कराने तक कार्यवाही चलेगी।
जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि रुड़की चुंगी के पास पालिका भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद चेयरपर्सन के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। मौके पर एक दुकान के निर्माण को लेकर कोर्ट का स्टे आॅर्डर होने से केवल छत को ध्वस्त कराया है। वहीं एक व्यक्ति द्वारा जमीन घेरकर दुकान निर्माण को फाउंडेशन पर दीवार खड़ी की जा रही थी, उसे और अन्य दुकान को ढहाया। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वो आठ दिनों के भीतर अपना निर्माण ध्वस्त करते हुए सामान को स्वयं हटा लें। ऐसा न होने पर पालिका प्रशासन निर्माण को तोड़ने के साथ कब्जाधारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराने को स्वतंत्र होगा।
सभासदपति प्रमोद कुमार ने बताया कि पालिका भूमि पर एक दर्जन दुकानों के निर्माण करते हुए कब्जा किया है। यह जमीन खाली कराने तक वो चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान एई निर्माण, अखण्ड प्रताप सिंह, जेई कपिल कुमार व शहर कोतवाली पुलिस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई