भारत विकास परिषद मेन ने किया मेधावियों का सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा संस्कृति सप्ताह समापन गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने टॉपर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस सफलता पर बधाई दी। वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए देश के हालातों के प्रति तमाम लोगों को जागरूक किया।
भारत विकास परिषद मेन शाखा के संस्कृति सप्ताह समापन गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह के शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने गुरू महत्व के बारे में बताया। वहीं संजय मिश्रा अध्यक्ष शाखा ने बताया बिना गुरू के जीवन में कुछ नहीं है। गुरू ही बच्चों को दिशा दिखाते हैं, मार्गदर्शन कराते हैं। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शाखा की महिला संयोजिका डॉ. अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने शाखा सचिव नवनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल ने किया। गणेश वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सुंदर संगीत और वंदे मातरम गीत रेशु गुप्ता व डॉ. रितु द्वारा भगवान श्रीराम के वर्णन किया गया। इस दौरान शाखा सदस्य वंदना शर्मा, सुनीता शाह ने गुरुजी पर कविता और दोहे सुनाए। शाखा परिवार के बच्चे जो 85% से ऊपर हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, डॉक्टर, आॅर्थो, बीकॉम आॅनर्स, एम टेक के टॉपर बच्चों एवं स्कूलों मेें कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कांति राठी, विनोद अग्रवाल, मनीष गर्ग, विनित गुप्ता, सुखवीर सिंह, शिवम गर्ग, राहुल कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, विरेन्द्र गर्ग, दीपक गर्ग, आरके सैनी, अरुण मित्तल, नीरज सिंघल, हेमंत बिश्नोई, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार गर्ग, नीतू मिश्रा, अंजलि गर्ग, वंदना शर्मा, सुनीता शाह, रुचि मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal