बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत। ​जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान भाई की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो वे घबराएं नहीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का उचित मुआवजा पाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। ​जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील करते हुए जानकारी दी है कि प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से हुए नुकसान का लाभ उठाने के लिए बीमित किसान घटना के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी को सूचित करें।
​किसान भाई सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यमों से सूचना दर्ज करा सकते हैं, टोल-फ्री नंबर: 14447 पर तुरंत कॉल करें। फसल बीमा ऐप (Crop Insurance App): किसान अपने स्मार्टफोन से ऐप के माध्यम से स्वयं भी नुकसान की फोटो व विवरण अपलोड कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के संबंधित बैंक शाखा, कृषि विभाग के अधिकारी या फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करके लिखित रूप में सूचना प्रस्तुत करें। 72 घंटे की समयावधि समाप्त होने के बाद दी गई सूचना पर नियमनुसार विचार करना संभव नहीं होगा। इसलिए फसल में क्षति होते ही बिना किसी देरी के अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय से सर्वे कराकर राहत राशि की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
​

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal